भक्तो को लेकर माँ बम्लेश्वरी, डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुई बस
भाजपा नेताओं ने दिखाई हरी झंडी
रायपुर। शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर भक्तो का जत्था राज्य के प्रमुख मंदिर-देवालयों को यात्रा करते है, खास तौर पर डोंगरगढ़ की माँ बमलेस्वरी दाई के दर्शनार्थ के लिए जाते हैं। जिसके मद्देनज़र भाजपा नेताओं ने माँ के भक्तों को उनके दरबार तक पहुचाने का बीड़ा उठाते हुए आज काली माता अन्नदान भंडार समिति के सौजन्य से दीपक भारद्वाज पोल्ले के नृरेत्व में भक्तो का जत्था डोंगरगढ़ के लिए निर्धारित बस रवाना किया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे व अन्य नेताओं ने बस को हरी झंडी दिखाई। इस धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालुओ में माँ के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया तथा जयकारे के साथ अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत की। जत्था दर्शन पश्चात उसी बस से रायपुर पहुंचेगी, जहाँ उनका स्वागत किया जाएगा। यात्रा के दौरान स्वल्पाहार एवम फ़र्ष्ट-एड की व्यवस्था भी की गई है।

