रायपुर,राजधानी जोन :- 3,पंडरी मेन रोड,नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए व्यवसायिक कॉम्लेक्स अवैध निर्माण जोरो पर निगम खामोश,

रायपुर,राजधानी जोन :- 3,पंडरी मेन रोड,नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए व्यवसायिक कॉम्लेक्स अवैध निर्माण जोरो पर निगम खामोश,

रायपुर : राजधानी में लगातार अवैध निर्माण देखने को मिल रहा है,अवैध निर्माण कर्ता नियम की धज्जियाँ उड़ाते हुए अवैध निर्माण करते जा रहें हैं जिससे राजधानी में जाम की समस्या उत्पन्न होती है,उसके बावजूद निगम हाथ पे हाथ धरे बैठा है,जिससे निगम के ऊपर सवाल उठना लाजमी है, आप को बतादें लोधीपारा से मंडी गेट जाने के रास्ते मे एक आश्चर्य जनक नजारा सामने आया है,पंडरी मेन रोड मे चार मंजिला भव्य निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य निरंतर जारी है
आसपास के लोगो से बात करने पर पता चला की किसी डॉ.साहब द्वारा निर्माण कराया जा रहा है जिसमे भविष्य मे हॉस्पिटल बनाने की योजना है वही इसके विपरीत निगम से ज़ब इस निर्माण की जानकारी ली गई तो जोन -3 के मैडम ने जानकारी दीं की उक्त निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा जिसके लिए उन्हें जोन कार्यालय से नोटिस जारी की गई है इसके विपरीत अवैध निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है
कार्य निरंतर प्रगति पर है निगम के उच्य अधिकारियो के मदद से नियम कानून की धज्जियां डॉ साहब बखूबी उड़ाते हुए निर्माण कार्य प्रगति पर कर रहें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *