भाजयुमो बीरगांव मंडल ने दिखाया मुख्यमंत्री को काला झंडा

भाजयुमो बीरगांव मंडल ने दिखाया मुख्यमंत्री को काला झंडा

आज बिरगांव निगम में वार्ड क्रमांक 27 में स्थित शहीद नंदकुमार पटेल महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजयुमो द्वारा काला झंडा दिखाने के प्रयास में तीन घंटे पहले ही पोलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लियाl
जिसमे भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम साहू ने कहा कि काँग्रेस की यह सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता को ठगा है शराबबंदी,नियमितीकरण, बेरोजगारीभत्ता,संपत्ति कर हाफ, विधवा और निराश्रित पेंशन बढ़ाने का जो वादा किया था उसे आज तक पूरा नहीं कर पाई ना ही कोई विकास का काम कर पाई है आज जो कॉलेज उद्घाटन करने आ रहे हैं इसकी स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी भाजयुमो इसी वादाखिलाफी को लेकर काला झंडा दिखाने की कोशिश कि जिसमे मुख्य रूप से भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पवन तिवारी, भाजयुमो प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य प्रह्लाद उइके,भाजयुमो मंडल प्रभारी अनिल नायडू बिरगांव पार्षद खेम लाल साहू, भाजयुमो मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, जुगल वर्मा, सन्नी शर्मा, महामंत्री सौरभ वर्मा, शशांक मिश्रा, मोनू मीका,जय देवांगन, धर्मेश वर्मा, रामकुमार साहू,सुमित मनिहार,अनिल जायसवाल,अभिषेक पाण्डेय आदि कार्यकर्तागण उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *