पूंजीपथरा क्षेत्र मे खुलेआम हो रहे अवैध शराब विक्रय को रोकने के लिए राजीव युवा क्लब तुमिडीह ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

पूंजीपथरा क्षेत्र मे खुलेआम हो रहे अवैध शराब विक्रय को रोकने के लिए राजीव युवा क्लब तुमिडीह ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत तुमीडीह से पुंजीपथरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित महुआ चौक के तीन चार जगहो पर सड़क के किनारे अवैध रूप से खुले आम शराब का विक्रय किया जा रहा है परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत तुमीडीह में परिवारिक कलेश, लड़ाई झगड़ा तथा सड़क दुर्घटना, ग्रामीण स्तर पर लुटपाट चोरी चकारी धनहानि जनहानि के साथ साथ अन्य प्रकार के कई अपराधिक व असामाजिक गतिविधियां जन्म ले रही हैं तथा आम आदमी का दैनिक जीवन काफी कष्टमय होते जा रहा है । राजीव युवा क्लब तुमिडीह के युवाओं ने थाना प्रभारी पूंजीपथरा के के सिंह से निवेदन किया है कि उक्त विषय को गम्भीरता से ध्यान में लेते हुए महुवा चौक, तुमीडीह पर तीन चार जगहो पर सड़क के किनारे अवैध रूप से हो रहे खुले आम शराब का विकय पर रोक लगाने हेतु यथा शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने कि कृपा करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *