नवरात्र के पावन पर्व पर बिल्हा विधान सभा के 12 ग्राम पंचायतों के युवाओं साथ विहीप बजरंग दल की बड़ी बैठक सम्पन्न

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से

नवरात्र के पावन पर्व पर बिल्हा विधान सभा के 12 ग्राम पंचायतों के युवाओं साथ विहीप बजरंग दल की बड़ी बैठक सम्पन्न

दिनांक 25/09/2022 दिन रविवार को 3 बजे ग्राम नगरोड़ी के प्रसिद्ध मंदिर श्री कलुवा बाबा मंदिर प्रांगण में विहीप बजरंग दल हरदी कला खंड ने 12 ग्राम पंचायतों के युवाओं के साथ बैठक का आह्वान किया।

बैठक का मुख्य विषय था – बजरंग दल जिला सयोंजक दिपक सिंह जी के द्वारा नवरात्र के पावनपर्व पर प्रत्येक दुर्गा पंडालों में सनातनी परिवार आये माता बहनो का अधिक से अधिक योगदान रहे ऐसा वतावरण बजरंगी निर्मित करे साथ ही दुर्गा पंडालों को शक्ति केंद्र के रूप नव दिनों तक बनाये आग्रह किया गया।

आदरणीय जनपत पंचायत सदस्य श्री मति इंद्राणी कौशिक जी एवं सिरगिट्टी पुलिस सदस्यों के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान में हम सब जिला प्रशासन का सहयोग करें, नशा के कारोबार करने वाले समाज विरोधियों तक प्रशासन का शिकंजा कसे ऐसी व्यवस्था बनाया जाये बैठक में समलित युवाओं से पुलिसकर्मियों के द्वारा आग्रह कर बताया गया कि समाज मे नशा ही नाश का कारण है, अतः सब मिलकर इसे दूर करें।।

बैठक में उपस्थित सेवा क्षेत्र में कार्य करने वालो सदस्यों के द्वारा गौमाता के विषय पर एक बड़े आंदोलन की तैयारी के साथ मूल समस्या पर अंतिम प्रहार करने की योजनाओं पर बजरंगियों को संकल्प दिलाया गया कि आने वाले कुछ दिनों में सेवा संस्थाओं के साथ मिलकर विहीप बजरंग दल द्वारा जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

इस कार्यक्रम में “माँ भारतीय सेवा संस्थान” के प्रमुख प्रभात यादव जी के द्वारा गणेश समितियों को सम्मानित किया गया। इस प्रकार के आयोजन हम सनातनियों को निरन्तर करते रहना है इन्ही आयोजनों से हम संस्कार युक्त समाज का निर्माण करेगें साथ ही धर्मान्तरण जैसे षड्यंत्र से मुक्त हो पाएंगे समाज की रक्षा कर पाएंगे।।
हम छोटे बड़े आयोजनों एवं इस प्रकार के त्योहारों को आधार बनाकर कैसे बिखरे हुए हिंदू समाज को समेट सकते हैं एवं संगठन विस्तार कर सकते हैं इस पर विशेष संगोष्ठी हुई।बजरंगियों को धन और धर्म के महत्व को समझाते हुए विशेष दिशानिर्देश दिए गए।
आयोजन के समापन कल्प में जिला संयोजक दीपक सिंह जी द्वारा बैठक में आये हुए बजरंगियों समेत गणेश समितियों , सेवा समितियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में ऐसी बैठक और धर्म के प्रति हमारा निरंतर प्रयास जारी रहे ऐसी अपेक्षा के साथ सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।।

इस बैठक में ग्राम हरदी कला , नगरोड़ी , लिमतरी , बसिया , कोरमी , नगपुरा ,, सेवार , कडार , फादहा , खपराखोल ,पौड़ी , सरवानी , धुमा ,सिलपहरी ,कया, बूंदेला गांव के बजरंगी युवा शक्ति सैकड़ो की संख्या के साथ बैठक में मुख्य अतिथि आदरणीय जनपत पंचायत सदस्य इंद्राणी कौशिक बजरंग दल जिला सयोजक दीपक सिंह , प्रभात यादव ओम मनिकपुरी , प्रखंड से यस तिवारी , नरेश यादव , विक्रम रजक , नितेश यादव , तुसार रजक , सुनील साहू के साथ समस्त हरदी कला खण्ड के बजरंगियों की गौरवमयी उपस्थिति बनी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *