बड़ी-खबर:-जिला खनिज विभाग रायपुर की शह पे चुना पत्थर रॉयल्टी का अजब गजब खेल,पंचायत सदस्य के शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही,
रायपुर,प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभाग( खनिज ) आये दिन अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहता है,जबकि मुख्यमंत्री द्वारा अवैध खनन को लेकर निर्देश दिए हुए हैं कि किसी प्रकार का अवैध उत्खनन नही होना है उसके बाद भी विभाग की मिली भगत से अवैध उत्खनन का कार्य जोरों पर है इसी कड़ी में में रायपुर जिले में चुना पत्थर रॉयल्टी का अजब खेल जारी है,ताजा जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद में माँ शारदा मिनरल्स द्वारा ट्रस्ट रामचंद्र स्वामी नागरीदास मंदिर सार्वजनिक न्यास की भूमि पर चुना पत्थर बोल्डर का उत्खनन किया जा रहा है,उक्त खदान संचालक के पास स्वयं का क्रेशर प्लांट ना होते हुए भी इसके द्वारा हजारों टन गिट्टी ( 20 mm) शालीमार नामक सड़क निर्माण कंपनी को बेची गई है , अब बोल्डर गिट्टी कैसे बना ये सोच का विषय है इसी तरह मंदिर हसौद के ही एक भंडारण अनुमति वाले वी 2 इंटरप्राइजेज द्वारा बिना रॉयल्टी के हजारों टन गिट्टी बाजार में बेची गई है
जिसकी शिकायत पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े द्वारा जिला खनिज अधिकारी रायपुर को की गई है।लेकिन अफसोस कि आज तक जिला खनिज अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।

