राजधानी के कैफे और रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, हुक्का और अवैध रूप से शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार…

राजधानी के कैफे और रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, हुक्का और अवैध रूप से शराब पिलाते 4 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। रायपुर पुलिस ने देर रात शहर के बहोत से रेस्टोरेंट एवं कैफे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कैफे में हुक्का सामग्री बिक्री करते व रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाते पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट को हुक्का बार की निरंतर चेकिंग करने, हुक्का बार को पुनः संचालित ना हो पाने सहित चोरी छिपे हुक्का पिलाने एवं ढ़ाबा, होटल, क्लब तथा रेस्टोरेंट में भी अवैध रूप से शराब बिक्री करने व बैठाकर शराब पिलाने वालों सहित बार, होटल, रेस्टारेंट, कैफे एवं क्लब को निर्धारित समयावधि में बंद कराने के निर्देश दिये है।
इसी तारतम्य में शहर के थाना क्षेत्रों में स्थित बार, होटल, रेस्टोरेंट एवं क्लब की अचानक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी रोड स्थित दिया कैफे में अवैध रूप से हुक्का पिलाने के साथ ही हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करते दिया कैफे के संचालक रवि आहुजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित सिगरेट के पैकेट जप्त कर संचालक रवि आहुजा के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *