राजधानी रायपुर,सरोना इलाके में मर्डर,शोरूम के पीछे मिली युवक की लाश,
रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित JAGUAR शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। इलाके में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर आरही है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, जगुआर शोरूम के पीछे युवक की हत्या कर दी गई है। घटना स्थल पर मिली युवक की लाश देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है की युवक की सर पर लोहे की भारी वस्तु से वार कर उसकी नृशंस हत्या की गई है। हत्यारे ने युवक की पहचान छुपाने के उद्देश्य से किसी ज्वलनशील पदार्थ से युवक का चेहरा जला दिया है। मृतक की पहचान छोटन यादव निवासी भैंसथान सरोना के रूप में हुई है। मृतक ऑटो चलाने का काम करता था।हत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। मामले में पुलिस और FSL की टीम जांच कर रही है।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

