रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा समाज की सेवा करने के लिए अपनी एक अलग पहचान से जाने जाते हैं इस बार भी उन्होने एक नई पहल की शुरुआत की है। श्री जुनेजा ने इस बार समाज से अलग रहकर जीवन यापन करने वाले कुष्ठ रोगियों को दिनांक 5/7/2019 शुक्रवार सुबह 11:30 बजे अपने जेल रोड चौक स्थित कार्यालय से जंगल सफारी घुमाने का निर्णय लिया है। श्री जुनेजा सदैव हर पर्व कुष्ठ रोगियों के साथ मनाते आए हैं जैसे ही कुष्ठ रोगियों को जंगल सफारी जाने का पता चला उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के विधायक को धन्यवाद दिया।

