खम्हारडीह पुलिस थाना बना अवैध वसूली का अड्डा रात होते ही सभी गाड़ी मालिक बन रहे इनका शिकार?

खम्हारडीह पुलिस थाना बना अवैध वसूली का अड्डा रात होते ही सभी गाड़ी मालिक बन रहे इनका शिकार?

रायपुर :- तिराहे पर बने पुलिस थाना वाहनों से अवैध वसूली का अड्डा बन गया हैं। क्षेत्र के तिराहे और चौराहों पर शांति व्यवस्था बनाने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए आला अधिकारियों द्वारा बनाये गये इन पुलिस थाना का दृश्य देखकर आम जनमानस में यह प्रश्न उठता है कि क्या पुलिस थाना सिर्फ अवैध वसूली के लिए बनाये गये हैं?

इसी कड़ी मे खम्हारडीह थाना का नाम राजधानी मे सबसे आगे है इन पुलिस बूथों से होकर गुजरने वाले ईटा, गिट्टी, रेती,भूसे से लदे ट्रैक्टर, पत्थर का ढोंका, पटिया या माल वाहन पर लदी सब्जी, गल्ला या अन्य सामान लदे वाहन जब बूथ पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिखाई दे जाता है तो उनके चेहरों पर हरियाली आ जाती है। पुलिस कर्मी राइफल लेकर वाहन से अवैध धन लेने पहुंच जाता है?

वाहनों से अवैध वसूली का चलन खम्हारडीह थाने मे विगत कई वर्षों से निरंतर बदस्तूर काफी दिनों से बदस्तूर जारी है। इस पर प्रभावी उच्चय अधिकारी नियंत्रण नहीं लग पा रहा है? रोजाना यहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी अवैध कमाई से अपनी राते कर रहे रंगीन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *