भारत में फिर से फर्राटा भरते दिखेंगे 70 साल पहले लुप्त हुए चीते

भारत में फिर से फर्राटा भरते दिखेंगे 70 साल पहले लुप्त हुए चीते

नई.दिल्ली- दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला एशियाई चीता करीब 70 साल पहले भारत में विलुप्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन अब फिर से इसका दीदार किया जा सकेगा. साउथ अफ्रीका से इन चीतों की पहली खेप इस साल अगस्त में लाई जा रही है. पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान 5-6 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया जाएगा और उन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. ये अभ्यारण भोपाल से लगभग 340 किलोमीटर दूर चंबल क्षेत्र में 750 किलोमीटर इलाके में फैला है ये पहला मौका है, जब इतने बड़े किसी मांसाहारी जीव को एक से दूसरे महाद्वीप लाया जा रहा है. चीतों को पिछले साल नवंबर तक लाने की योजना थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें देरी हुई. वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों ने बताया कि अफ्रीकी चीतों का पहला बैच जब भारत के माहौल में ढल जाएगा, तब आने वाले दशकों में 35-40 चीतों को देश भर में अलग-अलग जगहों पर रखने की संभावना है

पर्यावरण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन एशियाई चीतों को भारत लाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ समझौता हो चुका है और सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई हैं. अब विदेश मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है. दक्षिण अफ्रीका से विशेषज्ञों का एक दल 15 जून को भारत आकर चीतों को रखने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *