मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निदान करने विधायक जुनेजा पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री के जन चौपाल कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं का निदान करने विधायक जुनेजा पहुंचे मुख्यमंत्री निवास
रायपुर-छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनता से मिलने मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल का शुरुआत कर उनके समस्याओं का निदान तत्काल करने यह आयोजन का शुभारंभ किया जिससे प्रदेश के कोने से आने वाले सभी प्रकार के तकलीफों का समाधान चंद मिनटों में संबंधित अधिकारियों के द्वारा तत्काल हो सकें!मुख्यमंत्री ने आज से ही इसकी शुरूआत की है इसी कड़ी में इस आयोजन में रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री के साथ जन चौपाल में लोगों की समस्या को सुना! इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहें.प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस जन चौपाल में कोने- कोने सेआये लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये व तत्काल निराकरण करने कहां!ज्ञात हो कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही श्री भूपेश बघेल जी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लेकर जनता को इसकी सौगात दी है साथ ही बहुत से ऐसे कई जनकल्याकारी योजनाओं की शुरूआत भी की है! उत्तर विधायक जुनेजा ने इस कार्यक्रम में उपस्थित हुये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *