रायपुर,राजधानी में 11 को निकलेगी गणेश विसर्जन की झांकियां, तेज आवाज में डीजे, धुमाल बजाने पर होगी कार्रवाई,
रायपुर,11 सितंबर की रात को इस बार राजधानी में गणेश विसर्जन की झांकियां निकलेगी. गणेश विसर्जन एवं झांकी निकालने के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किया है.ध्वनि यंत्र धीमें स्वर में बजाना होगा.तेज आवाज में बजाने वाले और आयोजन समिति पर कार्रवाई की जाएगी.महादेवघाट,रायपुर में
गणेश विसर्जन की झांकियां शारदा चौक से जयस्तंभ, मालवीय रोड, कोतवाली चौक , सदरबाजार,सत्ती बाजार, कंकालीपारा,पुरानीबस्ती थाना, लीली चौक,लाखेनगर,रायपुरा होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल पहुंचेगी.जारी निर्देशों के अनुसार गणेश उत्सव समितियां सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी स्वर में ही करेंगे.डीजे,धुमाल का तीव्र आवाज के साथ उपयोग करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.साथ ही आयोजन समिति पर भी कार्रवाई की जाएगी. मालवाहक वाहनों में वाहन के स्वरूप को परिवर्तित कर ध्वनि विस्तार यंत्र डीजे, धुमाल, आदि का प्रयोग किए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
गणेश विसर्जन की झांकियां 11 सितंबर को प्रारंभ होकर 12 सितंबर को महादेवघाट,रायपुर में निर्धारित स्थल में विसर्जित होगी. गणेश विसर्जन महादेव घाट में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निर्धारित विसर्जन कुंड में किया जाएगा.गणेशोत्सव समितियां झांकी आयोजन व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने एवं अग्नि दुर्घटना के बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र एवं फायर फाईटर तथा इस कार्य के लिए चिन्हित एवं कुशल स्वयंसेवक रखेंगे.साथ ही उन्हें परिचय पत्र देंगे.यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

