बिग-ब्रेकिंग:-रायपुर,पुलिस अकादमी में फैला स्वाईन फ्लू,12 DSP हुए संक्रमित,ट्रेनिंग क्लास बंद,प्रशासन अलर्ट,
रायपुर,चंद्रखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां प्रशिक्षण ले रहे 12 डीएसपी को स्वाईन फ्लू हो गया है ।
राजधानी के चंद्रखुरी में प्रशिक्षण अकादमी हैं। जहां आरक्षक से लेकर डीएसपी रैंक तक के लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है। फिलहाल यहां 24 डीएसपी ट्रेनिंग ले रहे हैं। सर्दी खांसी व बुखार के लक्षणों को देखते हुए जब सभी का टेस्ट करवाया गया तो उनमें से 12 प्रशिक्षु डीएसपी में स्वाईन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्थित को देखते हुए प्रशिक्षण क्लासेस एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दी गई है। सभी को आइसोलेशन में रहने को कहा गया है,साथ ही साथ प्रशासन अलर्ट मूड पे हो गया है।

