तिरंगा यात्रा सहयोगी संस्थाओ का सम्मान वृंदावन हाल में सम्पन्न हुआ


तिरंगा यात्रा सहयोगी संस्थाओ का सम्मान वृंदावन हाल में सम्पन्न हुआ
सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली 60 से अधिक संस्थाए हुई सम्मानित
सामाजिक सन्स्था नवसृजन मंच द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर निकली 500 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी यह तिरंगा यात्रा हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से आरम्भ होकर सुभाष स्टेडियम पहुची थी जिसमे हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग क्रांतिकारी की वेशभूषा में संस्था में सम्मिलित हुए नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की उक्त आयोजन में 60 से अधिक समाजिक संस्थाओ की भागीदारी रही उन सभी का सम्मान संस्था नवसृजन मंच द्वारा धन्यवाद कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरिफ शेख विशिष्ट अतिथि दुर्गा महाविद्यालय की प्राचार्या मुखर्जी मैडम छत्तीसगढ़ी फ़िल्म कलाकार सुनील तिवारी समाजसेवी केदार गुप्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण द्वीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्र गान जन गण मन के साथ आरंभ हुआ लगभग दो हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों एन एस एस और एन सी सी के छात्र छात्राओं को सम्मान पत्र दिए गए साथ ही 60 से अधिक संस्थाओ के सन्स्था प्रमुखों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया सभी संस्थाओ की उपस्थिति में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने की सहमति बनी इस अवसर पर संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा संयोजक देवाशीष मुखर्जी , श्रीमती सुनीता चंसोरिया कांतिलाल जैन डॉ भारवी वैष्णव पदमा शर्मा यूलेन्द्र राजपूत डॉ प्रीति सतपथी डॉ रश्मि चावरे नरेश नामदेव विनय शर्मा डॉ तृष्णा साहू सौरभ कोतु सहित सभी संस्थाओ के प्रमुख जन उपस्थित थे
अमरजीत सिंह छाबड़ा
अध्यक्ष नवसृजन मंच छग
9826414145

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *