क्राइम न्यूज़:-15 साल की लड़की को घुमाने के बहाने ले गया परिचित युवक, फिर दोस्त के घर लेजाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार,

क्राइम न्यूज़:-15 साल की लड़की को घुमाने के बहाने ले गया परिचित युवक, फिर दोस्त के घर लेजाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार,

फाइल फोटो:-

बिलासपुर,15 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।

रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले जाकर लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *