बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार की छत्तीसगढ़ में एंट्री,एक हफ्ते रहेंगे छत्तीसगढ़ में।
रायपुर,छत्तीसगढ़ अपनी खूबसूरती को लेकर अब दुनिया भर मे जाना जाने लगा है, इसी कड़ी में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। फिल्म की शूटिंग रायगढ़ जिले में किया जाएगा। इस दौरान अक्षय कुमार एक सप्ताह तक रायगढ़ में ही रहेंगे।
बताया जा रहा है की इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर व टीम 9 से 10 सितंबर को फ़िल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहें हैं।
आप को बतादें फिल्म की प्रोडक्शन टीम एक महीने पहले ही रायगढ़ की लोकेशन देख लिया है। अब फिल्म की डायरेक्टर की टीम लोकेशन फाइनल करने के लिए आ रही है।

