छत्तीसगढ़ जमीन धंसी,ग्रामीणों में दहशत

भटगांव ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ जमीन धंसी,ग्रामीणों में दहशत।

सूरजपुर – साउथ इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड भटगांव एरिया में आने वाले भूमिगत भटगांव कोयला खदान के डीप्लरिंग एरिया का ऊपरी हिस्सा एकाएक धंस गया हैं। विकासखंड भैयाथान अन्तर्गत आने वाले भटगांव नगर पंचायत का वार्ड नंबर 8 में आता है और इस वार्ड में 1000 लोग निवास करते जो एसईसीएल के रिहायसि इलाके में आता है. हुए इस हादसे के बाद वार्डवासी दहशत में है. घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर गणेश पंडाल, रिहायशी इलाके में निवासरत लोगों के लिए पीने के पानी के लिए बोर और पानी टंकी बना हुआ है वही 100 मीटर की दूरी पर हायर सेकेण्डरी स्कूल है जहां सैकडो बच्चे पढ़ाई करते हैं वही चंद कदमों की दूरी पर आगनवाड़ी है जहां छोटे, छोटे नन्हें मुन्ने बच्चे आते है. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *