आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित कांग्रेस बीजेपी छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित कांग्रेस बीजेपी छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं उदयपुर संभाग के प्रभारी मयंक त्यागी ने कांग्रेस बीजेपी छोड़ कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के टोपी और दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

चित्तौड़गढ़। आम आदमी पार्टी की कार्यशैली एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेसी और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने आज यहां चित्तौड़गढ़ शहर के पन्ना ट्यूरिस्ट बंगलो पर आयोजित एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जयपुर से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उदयपुर संभाग के प्रभारी मयंक त्यागी के साथ सुनील धायल, किशनलाल सैनी व अन्य साथियों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करने वाले नए कार्यकर्ताओं को दुपट्टा एवं पार्टी की टोपी पहना कर स्वागत किया।
मयंक त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं की पन्ना ट्यूरिस्ट बंगलों में बैठक लेते हुए कहां कि सभी कार्यकर्ताओं को हर वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर के नेताओं को सक्रिय करना है एवं स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जनता का सहयोग करना है उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस और बीजेपी सत्तर सालों में नहीं कर पाई वह काम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को करके दिखाना है और दिल्ली पंजाब की तरह राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है।
मयंक त्यागी ने चित्तौड़गढ़ नगर परिषद् के साठ वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद बनाने के लिए मिशन 60 का आगाज़ किया।

प्रेषक- पप्पू लाल कीर
Mo. 8003695834

pappulalkeer31275@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *