भैयाथान ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज़-छत्तीसगढ़,दवना में तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर एक व्यक्ति हुआ गम्भीर रूप घायल,ग्रामीणों ने भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग में किया चक्काजाम
सूरजपुर c. G./भैयाथान झिलमिली थाना अंतर्गत ग्राम दवना में तेज रफ्तार बालू लोड ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको लेकर ग्रामीणों ने भैयाथान-प्रतापपुर मार्ग में चक्काजाम कर दिया।चक्काजाम की सूचना पर तहसीलदार ओपी सिंह व थाना प्रभारी झिलमिली मौके पर पहूंचे।जहां चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को समझाइश दी गई।लेकिन चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों ने मुआवजा राशि व सूरजपुर कलेक्टर को मौके पर आने की मांग पर अड़े रहे।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बालू लोड ट्रक ने आज शाम 6 बजे दवना में रोड के किनारे खड़े राम साय पिता सधार उम्र 55 वर्ष को ठोकर मार दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल को ग्रामीणों की मद्दत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया।जहां इलाज जारी है।

