झलप विद्युत केन्द्र का एक और कारनामा बावनकेरा दरगाह के पास हरबंदा तालाब मे हाई टेंशन का तार टूट कर गिरा
महासमुंद,के झलप, विद्युत वितरण केंद्र अपने कारनामो को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों बटोरता है, इसी कड़ी झलप विद्युत वितरण केंद्र का एक और कारनामा सामने आया है स्थानीय निवासियों का कहना है इसकी जानकारी बिजली विभाग को वा उच्चय अधिकारियो को मौखिक मे दे चुके थे की कभी भी हादसा हों सकता इसके उपरांत भी जे ई पाटले साहब ने शिकायत को गंभीरता से ना लेते हुवे किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जिसका परिणाम आज ग्रामीणों वा जानवरो को अपनी जान दे कर चुकाना पड़ सकता था मगर घटना के समय लाइन बंद होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई जानकारी के अनुसार हाई टेंशन का खम्बा विगत कई दिनों से धीरे धीरे झुक रहा था जो दुर्घटना को दावत दे रहा था जिसकी जानकारी होने के बाद भी पाटले जीने को ठोस कदम नहीं उठाया जिसका परिणाम आज सामने आया खम्बा गिर गया और गिरने के वजे से तार टूट कर तालाब मे जा गिर जहाँ बहोत से ग्रामीण नहा रहे थे लाइन बंद होने के वजे से इन सब की जान बच गई वर्तमान मे भी जो खम्बे पाटले जी द्वारा लगवाए जा रहे है उन भी नियमानुसार बोल्डर गिट्टी रेती सीमेंट नहीं डाला जा रहा है ये सब होना यहाँ आम बात बन चुकी है सुल्तान जैसे अकुशल व्यक्ति से काम कराने का ये नतीजा है!


