आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ग्राम सम्पर्क अभियान

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ग्राम सम्पर्क अभियान

राजसमंद। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में ग्राम सम्पर्क अभियान के जरिए प्रदेश में दमदार उपस्थिति दर्ज करवाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने राजसमंद की भीम विधानसभा में ग्राम सम्पर्क अभियान के तहत जन संपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया। राजसमंद में कई बड़े चेहरे जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे।
कमांडो मनोहर सिंह भीम ने बताया कि राजस्थान में बिजली, पानी, रेत, खनिज संपदा, तेल, पहाड़ ,ग्रेनाइट पत्थर, नदिया सब होते हुए भी हम बहुत पीछे है। यहां की जनता को बुनियादी सुविधायें भी नही मिल पा रही है। हम गाँव गाँव घूम कर जनता की समस्या को समझने आये है। यदि आम आदमी ने चाहा और हम सत्ता में आये तो ये जनता द्वारा बताई गई समस्याओं को सबसे पहले हल करेंगे।

प्रेषक- पप्पू लाल कीर ( राजसमंद )
Mo. 8003695834

pappulalkeer31275@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *