मातृ शक्ति की बहनों द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ निशुल्क सिलाई सेंटर का प्रशिक्षण दिया गया

अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से

मातृ शक्ति की बहनों द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ निशुल्क सिलाई सेंटर का प्रशिक्षण दिया गया

नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे गायत्री प्रज्ञा पीठ निशुल्क सिलाई सेंटर में मातृ शक्ति की बहनों द्वारा तीज मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद प्रांत संयोजीका रंजीता दास द्वारा किया गया, शोभा त्रिपाठी द्वारा तीज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पर व्याख्यान दिया गया, इसी कड़ी में सरबजीत कौर ,नीना गरेवाल, शारदा लाकड़े ने अपने व्याख्यान दिए, विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति जिला संयोजिका और निशुल्क सिलाई सेंटर की संस्थापिका चुन्नी मौर्य ने बताया कि सिलाई सेंटर में समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं, जिससे धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके, लता गुप्ता ने शिव की महिमा का वर्णन किया और लोगों को तीजा के उपवास की महत्ता भी बताई ,ततपश्चात मनोरंजन गेम भी खिलाया गया साथ ही भजन कीर्तन भी सभी बहनों द्वारा गाया गया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी, राजेश कश्यप जी, घनश्याम गुप्ता और पंडित जीवन साहू का भी सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *