15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आनंदम सेवा संस्थान ने अपने कमल विहार स्थित कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस जिसमे संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए और ध्वजा रोहन के साथ साथ कार्यालय के आस पास वृक्षारोपण भी किया गया जिसमे नीम, बादाम, आम, के वृक्ष सामिल है, सभी सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया की वे उस वृक्ष का सही तरीके से देखभाल करेंगे.
ध्वजा रोहन कार्यक्रम में संस्था के साथ साथ नगरवासी भी शामिल हुए, ध्वजा रोहन जल संसाधन के वरिष्ठ अमीन व संस्थान के संरक्षक श्री नन्द कुमार सिन्हा जी ने किया और लोगो को छत्तीसगढ़ी में संबोधन किया संबोधन में सिन्हा जी ने आजादी का सही मतलब पूछते हुए कहे की “क्या आज हम आजाद है ? आज भी अगर सही मायने में देखा जाये तो हम आजाद नहीं है, हम आज भी गुलाम है, गुलाम है हम दूसरे के भाषा बोलने में, दूसरे की सभ्यता दूसरे की संस्कृति और तो और खान पान में भी हम गुलाम है, आज भी हम अपनी मातृ भाषा बोलने में शर्माते है, हम अज भी गुलाम है, हम दुसरे की भाषा को अपनाते चले गए और अपनी मातृ भाषा को भूल गए हम धीरे धीरे अपनी संस्कृति अपनी सभ्यता छोड़ दूसरे के नक़ल करने में लगे है माँर्डन बनने के चक्कर में हम अपनी सभ्यता संस्कृति से आजाद हो गए और फिर गुलाम हो गए दूसरे की संस्कृति के, वैसे ही खान पान और बाकि चीजो में हम आज भी गुलाम है, अपनी सच्ची आजादी को पहचानो अपनी देश की सभ्यता संस्कृति से शर्म करने के बजाये उस से प्यार करे और सही मायने में आजाद हो” यही बातो से उन्होंने संबोधन को विराम दिया और भारतमाता की जयकारे के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की भी जाये बुलाये और छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई .
कार्यक्रम में आनंदम सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एम. के. सिन्हा सचिव घनेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती राधिका सिन्हा, उपाध्यक्ष डॉली संयुक्त सचिव तोमेश्वर, गुलशन सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा, चंद्रप्रकाश सिन्हा नगर के सिन्हा वेल्डिंग वर्क्स से चन्द्रहास सिन्हा, दीपक सिन्हा दिव्यानी पब्लिक स्कूल से धनी राम साहू, आशु शर्मा , नागेन्द्र वर्मा, योगेश यदु, भुवन जैन और नगरवाशी भी शामिल हुए
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आनंदम सेवा संस्थान ने अपने कमल विहार स्थित कार्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस

