अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित बिलासपुर से इन सभी को मिला सम्मान ।
रायपुर जांजगीर चांपा के बोरवेल में गिरे बच्चे राहुल साहू के बचाव कार्य के दौरान 105 घंटे तक लगातार घटना स्थल पर तैनात रहकर जीवंत रिपोटिंग करते रहे और पूरे प्रदेश और शहर को पल पल की खबरों से अप्डेट कराते रहें । इसी का आज फल मिला, इसी लिए कहते है संघर्ष करने वालों की कभीहार नही होती,फल स्वरूप मुख्यमंत्री के हाथों श्रमवीर सम्मान प्राप्त कर एक नई ऊर्जा प्राप्त हुई, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बेहतर रिपोर्टिंग करने वाले और कैमरा चलाने वालो का सम्मान किया।इस अवसर पर बिलासपुर के पत्रकार जितेंद्र थवाईत , सतीश मिश्रा , उमेश मौर्य . प्रकाश राओ , सुधीर सुमन , कैलाश यादव , संदीप करिहार, दुर्गेश ,रविंद्र टंडन इन सभी पत्रकारो को सीएम भूपेश बघेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर बिलासपुर समेत प्रदेश भर के पत्रकार शामिल रहे।वही सीएम न भी पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की निश्चित ही पत्रकार समाज का आईना होता है।और जनता को जागरूक करने का काम करता है। इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए।

