शिकागो में धूमधाम के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

शिकागो में धूमधाम के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

  • इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों ने शिकागो में लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
  • इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों से इंड़िया को ताकतवर बनाने का किया आहवान

शिकागो, अमेरिका। विवेक जैन।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के शिकागो में भारतीय नागरिकों द्वारा 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही भव्यता के साथ मनाया गया। हजारों लोग एक स्थान पर एकत्रित हुए और तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय लोगों से इंड़िया को ताकतवर बनाने का आहवान किया। अजीत सिंह ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित अनेकों धर्म देश की शान है और हमारी संस्कृति की अमिट पहचान हैं। कहा कि हमें सभी धर्मो का समान आदर व सम्मान करना चाहिए और देश की खुशहाली व उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। अजीत सिंह ने लोगों से विश्व शांति के लिए बुद्ध, महावीर, महात्मा गांधी की शिक्षाओं को अपनाने का आहवान किया और मानव कल्याण की बात कही। कहा कि इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नही है। जब भी समय मिले पुण्य कार्य करते रहे। कार्यक्रम में अनेकों मेयर, स्टेट ऑफिशियल, कांग्रेस मैन सहित हजारों की संख्या में भारतीय और अमेरिकी नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *