काँग्रेस की आजादी गौरव यात्रा ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया है-पीएल पुनिया
गौरव यात्रा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के जज्बे को नमन—-पंकज शर्मा
बीरगांव में बरसते पानी में हज़ारों लोग शामिल हुए आजादी की गौरव यात्रा में।
रायपुर 14 अगस्त 2022 आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तरीय आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। आज पांचवें दिन भी यह पदयात्रा निकाली गई जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया मौजूद रहे। भारत माता की जय के जयकारों के साथ हाथों में तिरंगा लिए पदयात्रा करती नज़र आइ।
देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों की गौरव गाथा भी आम जनों को सुनाई जा रही थी।इस यात्रा में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा इस देश में गंगा जमुनी तहजीब है जहां हर व्यक्ति को समान दृष्टि और प्रेम भाव से देखा जाता है यही हमारे देश की संस्कृति है।
आजादी की गौरव यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हुए लोगों का जज्बा यह साफ कह रहा है।ग्रामीण विधानसभा बिरगांव में मजदूर नगर से यात्रा की शुरुआत की गयी जो सरोरा बाजार ,शहीद नगर, बिरगांव बुधवारी बाजार, व्यास तालाब ,बजरंग चौक होते हुए शुक्रवारी बाजार में यात्रा का समापन किया गया। पदयात्रा में ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा महामंत्री अमरजीत चाँवला उपस्थित थे।ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आज जिस तरह से तिरंगा यात्रा में लोगों का उत्साह देखने को मिला इससे यह प्रतीत होता है कि केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध लोगों में कितना आक्रोश है आज जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हो चुकी है।जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा में पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों में जो उत्साह देखने को मिला उसे वह नमन करते हैं लोगों में देश प्रेम की भावना से बढ़कर कुछ नहीं है आज केंद्र की सरकार की जो नीतियां हैं वह देश में विभाजन करने की है जिसे हम सबको मिलकर रोकना है और हिंदुस्तान में भाईचारे को बनाए रखना है।

