RAIPUR: भाजपा नेता राठी कल अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण करेंगे
रायपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी कल 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस के अवसर पर प्रात 9 बजे विजयनगर चौक, 9:30 बजे चंडी नगर चौक,10 बजे संकल्प कॉलोनी चौक एवं 10:30 बजे शीतला मंदिर चौक 11 बजे अटल चौक सहित अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री रविंद्र सिंह ठाकुर,पूर्व पार्षद शारदा पटेल,अशोक गुप्ता, डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव,जितेंद्र नाग, अखिल चटर्जी,किशोरचंद नायक, प्रेम टंडन,शेखर वर्मा, सीपी तंबोली,वामन गोरे, तुलसी ध्रुव,टीकाराम साहू सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। श्री राठी ने बताया कि इस वर्ष आजादी की 75 वीं वर्षगांठ होने पर अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्र दिवस को मनाया जा रहा है जिसे लेकर राज्य की जनता में खासा उत्साह नजर आ रहा है साथ ही साथ हर घर एवं दुकान में जनता द्वारा तिरंगा लगाया जा रहा है।

