भव्य तिरंगा यात्रा 500 मीटर लंबा तिरंगा और क्रांतिकारियों की वेशभूषा में निकलेगी शोभायात्रा
महिला धुमाल पार्टी, बुलेट गर्ल पायलेटिंग NCC मार्च पास्ट आउट होगा आकर्षण का केंद्र
स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा 15 अगस्त को हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड से निकलेगी
सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी इस विशाल तिरंगा यात्रा में 500 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही एक्स आर्मी के जवान हाथो में तिरंगा लिए तिरंगा रैली की अगुआई करेंगे रैली के आरम्भ में 15 बुलेट गर्ल तिरंगा लिए रैली की पायलेटिंग करेंगी उसके पीछे भारत माता का विशाल कट आउट होगा साथ ही विभिन्न क्रांतिकारियों की वेशभूषा में जैसे झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण किये हजारों छात्र सम्मिलित, होंगे छ्त्तीसगढ़ की पहली महिला धुमाल पार्टी की महिलाएं छत्तीसगढ़ी परिधान में ढोल ताशो के साथ रैली की शोभा बढ़ाएंगी कालेज से NSS का ग्रुप NCC के कैडेट्स भी तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होंगे छ्त्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद के साथ वीरता पुरस्कार वाले बच्चे घोड़े पर सवार रहेंगे
संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की तिरंगा यात्रा के आयोजन के पीछे हमारा उद्देश्य आमजनों में देश के प्रति भक्ति की भावना पैदा करना है हम अपने धार्मिक त्योहार दीपावली होली ईद गुरुनानक जयंती महावीर जयंती को घर घर का त्योहार मानकर मनाते है लेकिन राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 15 अगस्त को सरकारी आयोजन तक ही सीमित रखते है जिस तरह धार्मिक त्योहारों पर शोभायात्रा निकाली जाती है उसी तरह राष्ट्रीय पर्वो पर भी शोभायात्रा निकले सन्स्था नवसृजन मंच की पहल पर राजधनी रायपुर की 30 से अधिक संस्थाओ
की भागीदारी से यह आयोजन सम्पन्न हो रहा है
तिरंगा यात्रा हिन्द स्पोर्टिंग ग्राउंड से आरम्भ होकर लाखेनगर पुरानी बस्ती बूढ़ातालाब के पास से धरना स्थल श्याम टाकीज बिजली आफिस होते हुए कोतवाली चौक से छोटापारा सुभाष स्टेडियम पहुचेगी
अमरजीत सिंह छाबड़ा
अध्यक्ष
नवसृजन मंच छग
9826414145
भव्य तिरंगा यात्रा 500 मीटर लंबा तिरंगा और क्रांतिकारियों की वेशभूषा में निकलेगी शोभायात्रा महिला धुमाल पार्टी, बुलेट गर्ल पायलेटिंग NCC मार्च पास्ट आउट होगा आकर्षण का केंद्र

