विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयास से राजीव आश्रय योजना के दावा आपत्ती की अंतिम तिथि बढ़ी
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को सौंपा था पत्र रायपुर—ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने पिछले दिनों रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के नाम एक पत्र लिखा था जिसको देने के लिए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर कार्यालय पहुंचा हुआ था जहां कलेक्टर को श्री पंकज शर्मा ने पत्र सौंपा। पत्र में ग्रामीण विधायक ने राजीव आश्रय योजना की सर्वे सूची हेतु दावा आपत्ति की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग की थी उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि पिछले दिनों कर्मचारियों की हड़ताल थी जिसके कारण कई हितग्राही दावा आपत्ति दर्ज नहीं करा पाए हैं ऐसे में उन्होंने समय बढ़ाने की मांग की थी वही उनके मांग पर रायपुर कलेक्टर ने दवा आपत्ती की अंतिम तारीख 3 दिन बढ़ाते हुए। 8 अगस्त कर दी है आपको बता दें कि पहले दावा आपत्ती की अंतिम तारीख 5 अगस्त थी निश्चित तौर पर 3 दिन अतिरिक्त समय मिलने से हितग्राहियों को लाभ मिल पाएगा ऐसे ही हितग्राही जो दवा आपत्ती नहीं कर पाए हैं वह अब तारीख बढ़ने के बाद दावा आपत्ती कर पाएंगे।
विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयास से राजीव आश्रय योजना के दावा आपत्ती की अंतिम तिथि बढ़ी

