रायपुर, नशा मुक्ति अभियान को लेकर ग्रामीणों ने निकाली रैली,
धरसींवा। रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड के ग्राम पंचायत दोंदेकला में ग्रामीणों द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत रैली पूरे गाँव में रैली निकाल कर अवैध शराब बिक्री करने वालों और शराब पीकर गाँव में हुड़दंग करने वालों को ऐसा दोबारा ना करने की चेतावनी और समझाईश दी गयी और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित की गयी कि अवैध शराब बिक्री करने वालों को अक्षरी एक लाख रुपये दंड और कड़ी क़ानूनी कार्यवाही और शराब बेचने की सबूत सहित जानकारी देने वाले को दस हज़ार रुपए नगद इनाम दिया जाएगा और गाँव – गली में हुड़दंग करने वालों को दस हज़ार रुपये अर्थदंड और वीडियो बनाकर देने वाले को एक हज़ार रुपये इनाम दिया जाएगा ।
जिसमे गांव के सरपंच प्रतिनिधि अरविंद सिंह ठाकुर युवा नेता अमित जांगड़े उपसरपंच टोपु राम वर्मा समस्त पंचगण सामाजिक कार्यकर्ता खेमराज साहू , ग्रामवासी शंकर वर्मा वासुदेव ,रामजी, विवेक , नवल,देवलाल,सारदा, राजा , अमन, संतु, मनीष बंजारे ,एवं समस्त ग्रामवासियो का सहयोग रहा।

