कमल विहार के सेक्टर 11 A में आनंदम सेवा संस्थान की तरफ से चल रही निशुल्क योग शिविर में बच्चे बड़े सभी बड़ चदकर हिस्सा ले रहे है, और इनकी जज्बे को सलाम करना पड़ेगा क्योंकि सुबह सुबह बारिश के बावजूद सभी अपने समय में आकर योग किये और साथ ही कठिन आसनों का भी अभ्यास किया गया, बच्चे काफी उत्साह के साथ चक्रासन सिरसासन, एक पद राजकापोत आसन, सर्वांगासन का बारिश में भीगते हुए और बारिश का मजा लेते किया गया, आनंदम सेवा संस्थान के घनेंद्र कुमार सिन्हा जी ने बताया की यहाँ वे लोग पिछले 2 सालो से योग का अभ्यास नियमित रूप से कराया जाता है, जिसमे डूंडा बस्ती के स्कूली बच्चे, बड़े, फ्लोरल सिटी से और संतोषी नगर बोरिया खुर्द के लोग भी जुड़ते है, और उन्होंने यह भी बताया की इसके साथ साथ वे ऑनलाइन भी योग का प्रशिक्षण दिया करते है जो की कोरोना काल में काफी प्रचलित था, योग का अभ्यस व कठिन आसनों का अभ्यास योग गुरु डॉ. एम. के. सिन्हा जी के द्वारा कराया गया था योग की बारीकियो की भी जानकारी दी गई।
कमल विहार के सेक्टर 11 A में आनंदम सेवा संस्थान की तरफ से चल रही निशुल्क योग शिविर में बच्चे बड़े सभी बड़ चदकर हिस्सा ले रहे है,


