छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों से धोखा❗मिलावटी शराब का खेल जोरों पर शातिरों को कहां से मिली बोतलें,ढक्कन और स्टीकर, आबकारी विभाग पे उठ रहें हैं सवाल,

छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों से धोखा❗मिलावटी शराब का खेल जोरों पर शातिरों को कहां से मिली बोतलें,ढक्कन और स्टीकर,
आबकारी विभाग पे उठ रहें हैं सवाल,

अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में आये दिन मिलावटी शराब का खेल बदस्तूर जारी है, मिलावटी शराब और नकली शराब का गोरख धंधा शराब दुकान के संचालकों के द्वारा चलाया जा रहा है. बड़े ताज्जुब की बात है कि इसकी भनक आबकारी विभाग के आला अधिकारियों को नही है,उनके नाक के नीचे लाखों रुपए के मिलावटी और नकली शराब बेचे जा रहे हैं,ये बहुत बड़ा सवाल है,

ताजा मामला सरगुजा के बतौली शराब दुकान का है.जहां पर काम करने वाले 2 कर्मचारियों ने रूम लेकर नकली शराब बनाना शरू किया. इतना ही नहीं नकली शराब को दुकान में बेचना प्रारंभ कर दिया.इस बात की सूचना जब मुखबीर ने आबकारी विभाग के उड़नदस्ता को दी,तो उनके होश उड़ गए।

उड़नदस्ता ने मौके पर दबिश दी. जहां से सैकड़ों की तादाद में शराब की बोतलें,हजारों ढक्कन, शराब की ब्रांडेड स्टीकर,कई लीटर नकली शराब जब्त किया गया है.उड़नदस्ता प्रभारी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया,न्यायालय ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

सवाल ये उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली शराब मिलना, जबकी आबकारी विभाग और उड़नदस्ता लगातार शराब दुकानों का निरीक्षण करती है,तब भी इस तरह की घटना इतने बड़े स्तर पर मिलावट कैसे हो सकती है,आप को बतादें अभी कुछ महीने पूर्व ही अंबिकापुर के गंगापुर शराब दुकान में भी मिलावटी शराब पकड़ी गई थी,इसी सब बात को लेकर स्थानीय लोगों आरोप है कि बिना किसी मिलीभगत के इस तरह से शराब दुकानों में मिलावट वह नकली शराब नहीं बेची जा सकती,फिलहाल आबकारी विभाग के द्वारा जांच पड़ताल कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है,लेकिन कहीं न कहीं बिना विभाग के बड़े अधिकारी और शराब दुकान संचालकों के सांठगांठ के इतना बड़ा खेल नही खेला जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *