रविभवन में कारोबारी पर चाकू से हमला आरोपी फारूक खान फरार

रविभवन में कारोबारी अब्दुल हकीम खान पर चाकू से हमला फारूक खान फरार

रविभवन में शनिवार की शाम 4 बजे दुकान में घुसकर एक युवक ने कारोबारी पर चाकू से प्रहार कर दिया। बचाव की कोशिशों के बावजूद कारोबारी के सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। कारोबारी पर भाग निकला। हमला होता देखकर आस-पास की दुकान वाले बीच बचाव के लिए दौड़े। उन्हें देखकर आरोपी हमलावर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जोरापारा निवासी हकीम खान की रवि भवन में मोबाइल दुकान है। वे शनिवार को दुकान में बैठे हुए थे। तभी वहां पर फारुख आया। उसने कारोबारी को कुछ बातचीत करने के बहाने से बाहर बुलाया। कारोबारी भी बाहर आ गए। उसके

बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। कारोबारी को कुछ समझ ही नहीं आया। कारोबारी अपना बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू निकाल लिया। ये देखकर आसपास के लोग दौड़कर आए। उसके बाद आरोपी फारुख वहां से भाग निकला

रविभवन में पहले भी कर चुका है चाकूबाजी : पुलिस ने बताया कि फारुख का चाकूबाजी का पुराना रिकॉर्ड है। उसने कुछ साल पहले एक युवक पर रवि भवन में जानलेवा हमला किया था। उसमें गिरफ्तार हुआ था। उसने उसके बाद एक कारोबारी पर भी हमला किया था। उसने तीसरी बार फिर रवि भवन में घुसकर घटना की है। इससे वहां के सभी कारोबारियों में काफी आक्रोश है की पुलिस विभाग द्वारा उचित वा कठोर कार्यवाही नहीं करने के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हो रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *