बड़ी खबर:-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में भूचाल,पंचायत मंत्री TS सिंहदेव ने अपने विभाग से दिया इस्तीफा,जानिए बाबा की जबानी,

बड़ी खबर:-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में भूचाल,पंचायत मंत्री TS सिंहदेव ने अपने विभाग से दिया इस्तीफा,जानिए बाबा की जबानी,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया है, पंचायत मंत्री TS सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया है, इस फैसले से भूपेश कैबिनेट के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है,इस्तीफे को लेकर बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद पुष्टि की है.
आप को बतादें बीते दिनों सरकार द्वारा बड़ी संख्या में APO पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव खफा थे. इन्हीं सब कारणों को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. इसके साथ इस इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. लेकिन TS सिंहदेव सिर्फ पंचायत विभाग से इस्तीफा दिए हैं.वे अभी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे।
बीते दिनों प्रदेशभर के करीब 10,000 मनरेगाकर्मी राजधानी में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 63 दिनों से हड़ताल पर थे.इससे सरकार ने APO पर कार्रवाई कर दी थी,जिसमें 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित किया गया था. फिलहाल सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है,इन्ही सब कारणों से पंचायत मंत्री ने अपने पंचायत मंत्री विभाग से इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *