बाढ़ प्रभावितो से मिलने पहुंचे पिकअप से मंत्री कवासी लखमा,टैक्टर से डीएम,एसपी,
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.बस्तर संभाग में चारो तरफ बस पानी ही पानी नजर आता है,ऐसे में प्रदेश के आबकारी उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज पिकअप वाहन से बाढ़ छेत्र का दौरा किया साथ मे जिले के डीएम,एसपी भी टैक्टर से मंत्री लखमा के साथ मौजूद रहे,आप की बतादें
वही मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी दिया है.सुकमा,बीजापुर,दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसी कड़ी में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने पिकअप वाहन से साथ ही डीएम,एसपी भी ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे, मंत्री लखमा ने डीएम एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों तक समय पर मदद पहुंचाएं और उनकी जो भी आवश्यकताएं हैं, उसे समय पर उपलब्ध कराएं. राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

