छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट पेशे की दशा और दिशा सुधारने का प्रयास–मोंटू पटेल

छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट पेशे की दशा और दिशा सुधारने का प्रयास–मोंटू पटेल

रायपुर। फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया , नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोंटू एम् पटेल एवं अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जे एस शिंदे का छत्तीसगढ़ फार्मेसी कॉलेज एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन संयुक्त रूप से साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मान किया जाएगा।

आपको बता दे कि समारोह प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित है , जहां बतौर अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के पश्चात् डॉ मोंटू एम पटेल का यह प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास होगा। डॉ मोंटू एम् पटेल एवं जे एस शिंदे के अलावा फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया तथा अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी संघ द्वय द्वारा सम्मान किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में डॉ . दीपेंद्र सिंह , चेयरमैन इ आर सी फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया, संदीप बजाज चेयरमैन पीपीएंडपी आरसी फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया राजीव सिंघल जनरल सेक्रेटरी ए आई ओ सी डी , संदीप नांगीआ ओर्गनइजिंग सेक्रेटरी ए आई ओ सी डी, सुशील दत्त सूडान सदस्य फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया, वैजनाथ जागुस्ते जॉइंट सेक्रेटरी, वेस्टर्न जोन एआईओसीडी तथा अरविन्द गुप्ता वाईस प्रेजिडेंट सेंट्रल जोन एआईओसीडी उपस्थित रहेंगे।

इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य की सभी फार्मेसी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के अलावा उन महाविद्यालयों के प्राचार्य गण एवं प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहेंगे तथा उपस्थित गणमान्य अतिथियों के सम्बोधन से लाभान्वित होंगे। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ फार्मेसी कॉलेज एसोसिएशन के तोषण चंद्राकर , हरजीत सिंह हुरा तथा छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के महासचिव अविनाश अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *