शहर कांग्रेस कमेटी का एक दिवसीय नव संकल्प शिविर राजीव भवन में संपन्न हुआ
रायपुर :- उदयपुर के नव संकल्प शिविर के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दो दिवसीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक जिलों में जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शंकर नगर स्थित राजीव भवन में नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया था।सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक यह शिविर का आयोजन किया गया था।इस शिविर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंत्री गण विधायक गण एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण शामिल थे।तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे नगरी प्रशासन मंत्री शिव डहरिया विधायक सत्यनारायण शर्मा धनेंद्र साहू कुलदीप जुनेजा अनीता शर्मा एजाज ढेबर प्रमोद दुबे किरणमई नायक महेंद्र छाबड़ा श्रीकुमार मेनन सुमित दास ने अपने विचार व्यक्त किए।शिविर में वक्ताओं ने किस प्रकार संगठन को और मजबूत किया जाए इस विषय पर अपना वक्तव्य रखा साथ ही आगामी विधानसभा 2023 एवं लोकसभा 2024 के चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने एवं लोकसभा की 11 सीटों पर कांग्रेसका कब्जा करने का लक्ष्य रखा गया

