रायपुर,मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल खत्म,आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आश्वासन के बाद 66 दिन से चल रही हड़ताल खत्म,
रायपुर,66 दिनों से मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर थे।
राज्य सरकार की ओर से आबकारी मंत्री कवासी लखमा के आश्वासन के बाद मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।आप को बतादें पिछले 66 दिनों से मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर थे।मंत्री लखमा ने धरना स्थल पर जाकर कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी तीन महीने के भीतर दो सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
मनरेगा कर्मचारियों ने ड्यूटी पर लौटने से पहले यह शर्त रखी है कि जिन 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है,उन्हें बहाल करने पर ही जॉइन करेंगे। साथ ही,भविष्य में हड़ताल को आधार बनाकर किसी तरह की द्वेषपूर्वक कार्रवाई नहीं की जाएगी। हड़ताल अवधि का वेतन देने की भी शर्त रखी है। मनरेगा कर्मचारियों को मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार हड़ताल को लेकर कोई भी कार्यवाही नही करेगी साथ ही साथ उनकी मांगो पर सरकार उचित निर्णय लेगी।

