धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 1 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 1 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत साकरा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी पाइप लाइन विस्तार ,सी सी रोड, बाजार चबूतरा, रंगमंच नाली निर्माण का लगभग 1 करोड़ 66 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा पानी टंकी बनने क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या निजात मिलेगा साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा।
इस अवसर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच वर्षा शर्मा, सरपंच प्रतिनिधी प्रमोद शर्मा, उपसरपंच मनोज सायतोड़े, दीना सायतोडे, रोशन पुरी गोस्वामी सहित भारी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *