ब्राह्मण पारा में ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व मे किया गया योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

ब्राह्मण पारा में ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व मे किया गया योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

सुकमा से पधारे योग आयोग के सदस्य राजेश नारा

रायपुर : छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त वार्डों में नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर शहर के ब्राम्हणपारा वार्ड, के आजाद चौक उद्यान, रायपुर में 14 वे नि:शुल्क योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के मुख्य आतिथ्य एवं राजेश नारा सदस्य छत्तीसगढ़ योग आयोग तथा सरिता दुबे पार्षद ब्राह्मण पारा वार्ड के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि रायपुर शहर के मध्य स्थित आजाद चौक उद्यान योगाभ्यास केंद्र के माध्यम से शहर के अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ्य, खुशहाल एवं आरोग्य मयी जीवन बिताने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। सचिव योग आयोग ने आयोग द्वारा चलाए जा रहे गतिविधियों के विषय मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई । वार्ड पार्षद सरिता दुबे ने योग को आज के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व जरूरी बताते हुए महिलाओं को नियमित योग करने का सलाह दिया। सुकमा से पधारे योग आयोग के सदस्य राजेश नारा ने योग आयोग द्वारा योग के प्रचार हेतु अब तक किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *