भाजपा का प्रदेश स्तरीय युवा प्रतिभा सम्मान समारोह 5 जून को,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन होंगे शामिल
रायपुर,3 जून 2022। केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर व्यापार, धार्मिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक,शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के सभी जिले में युवा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, राजेश अग्रवाल, प्रदीप सिंह, राजेश अवस्थी, विशेषर पटेल द्वारा सभी जिला संयोजक को अपने-अपने जिले में उद्योग, व्यापार, सांस्कृतिक, शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में विशेष योग्यता रखने वाले 35 वर्ष से कम युवाओं को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र भेंट कर शाल-श्रीफल से सम्मानित करने हेतु निर्देशित किया है।
इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में 6 जून को शाम 4 बजे होटल वेंकटेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के आतिथ्य में राजधानी रायपुर के युवाओं का सम्मान किया जाएगा।

