रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा लोकसभा चुनाव की समीक्षा व आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में शंकर नगर राजीव भवन बैठक रखी गई जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी श्री हरनाम सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला जी, विधायक श्री चंद्रदेव राय ,पूर्व अध्यक्ष शोभाराम बघेल,शहर अध्यक्ष संजय सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज बंजारे,ने बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की इस दौरान वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से किये गए कार्य को लोकसभा चुनाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी परंतु कही चूक पर व अतिआत्मविश्वास पर अपनी गलतियों को सुधारने की बात कही!शहर अध्यक्ष संजय सोनी व ग्रामीण अध्यक्ष मनोज बंजारे ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के महत्व दिये जाने जोर दिया साथ ही सरकार से सामंजस्य स्थापित कर कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में पद दिये जाने की मांग किया!कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र खुटेल ने किया!प्रमुख रूप से बैठक में दिलीप लहरिया, गोरेलाल बर्मन, राजेंद्र पप्पू बंजारे,अफरोज ख़्वाजा, राजेश मिश्रा, प्रदेश युवा अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सुनील बांधे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शेषराज हरबंस,व प्रदेश व शहर जिला व ग्रामीण क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे!
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा लोकसभा चुनाव की समीक्षा व आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में शंकर नगर राजीव भवन बैठक रखी गई

