केंद्र की भाजपा सरकार,गांव-गरीब और किसान की चिंता करने वाली सरकार है-बाफना

केंद्र की भाजपा सरकार,गांव-गरीब और किसान की चिंता करने वाली सरकार है-बाफना

रायपुर।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, सहसंयोजक सुभाष अग्रवाल, मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल सहित गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांव-गरीब और किसान की सरकार है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी के बावजूद एक्साइज कम करके जनता को राहत देने का काम नहीं कर रही है,इससे साबित होता है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गांव-गरीब और किसान की विरोधी सरकार है जिसका खामियाजा 2023 के चुनाव में भूपेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।

श्री बाफना ने बताया कि आज जब पूरे विश्व में तेल एवं गैस का संकट बना हुआ है एवं श्रीलंका में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है उसके बावजूद भारत की भाजपा सरकार द्वारा इतना बड़ा निर्णय लेना इस बात को दर्शाता है कि मोदी सरकार कि वास्तव में गरीब एवं किसानों की हितैषी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *