रायपुर :- प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय में दुपहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए ठेका दिया गया है – इस ठेके के लिए जगह निर्धारित हैं, नियम शर्ते तय हैं और उन्हीं नियम शर्तों के अधीन ही पार्किंग ठेकेदार को वाहनों से तय शुल्क के तहत निर्धारित स्थान पर पार्किंग करवाकर पार्किंग चार्ज लेना है, परंतु नियमों को ताक पर रखकर पार्किंग ठेकेदार अभी हाल ही में जिला कलेक्टर कार्यालय में बने रंगीन फुटपाथ जो आम नागरिको के पैदल आने जाने के लिए बनया गया हैं इसके विपरीत उक्त स्थान पर वाहनों की पार्किंग कर किराया वसूल रहा है जिससे आम जनता का आने जाने पर करना पड़ रहा हैं तकलीफो का सामना?
जिला कलेक्टर परिसर मे पार्किंग ठेकेदार कर रहे मनमानी प्रशासन के आला अधिकारी देख कर भी चुप हैं?

