मजदूर दिवस में मजदूर महिलाओं का किया सम्मान

मजदूर दिवस में मजदूर महिलाओं का किया सम्मान

💥सम्मानित महिलाओं ने कहा मजदूरी करने में कोई मजबूरी नहीं है हमारा धर्म। सावित्री

*रापा, गैंती और हथौड़ा चलाने वाले मजदूर है देश के असली विकास पुरुष – सावित्री

राजधानी रायपुर के 1 मई 2022 को वृंदावन हॉल मैं मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम उत्कल महिला महा मंच के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया जो आज समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। उत्कल सामज के नेता किशोर महानंद ने कहा हमारा उत्कल समाज हर छेत्र आगे है

महिलायों को फूल मालाओं से लादकर सम्मान करते हुए श्रीमती जगत ने कहा जीवन यापन के लिए रोजी मजदुरी को अपना धर्म मानने वाली आप बहनें अपने मजदूर पति का सहयोग करते हुए भी अपने परिवार का भर पोषण कर रही है, इतना ही नहीं अपने परिवार को संचालन करने के साथ ही अपने बच्चों को भी उचित शिक्षा दिलाने में पीछे नहीं है

जो समाज सेवा और देश सेवा से कम नहीं है। सम्मानित महिलाओं ने कहा मजदूरी करने में कोई मजबूरी नहीं यह हमारा धर्म हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री चंद सुंदरानी ने कहा कि उत्कल सामज प्रतिभा शाली समाज है मेहनती समाज है चाहे वो खेल रंग मंच कला का छेत्र कोई किसी प्रकार में पिछे नहीं हटता अगर यह लोग तय कर लें तो।

सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से लाल बाई ताण्डी, शांति निहाल, सरस्वती हरपाल, गजेन्द्र सोना, अनिता बाघ, बिमला निहाल, अंजुल निहाल, ललिता निहाल, पदमा ताण्डी, मीना बाघ, गीतू बाघ, शीला ताण्डी, दीपा ताण्डी, ज्योति सोना, उर्मिला ताण्डी, प्रमिला ताण्डी आदि थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सावित्री जगत, रघुचंद निहाल किशोर महानंद आनंद ताणिया जी हेमा सागर, माधूरी बधेल कौशल्या सागर, सीमा माला दीप तारा जगत क्षत्रि, गीता दुर्गा, संतोषी सोनी गौतमा मेश्राम संगीता पिंकी निहाल अनिता बघेल, बिंदिया नाग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *