रायपुर,पानी की समस्या को देखते हुए,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 85 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

रायपुर,पानी की समस्या को देखते हुए,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 85 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुलसी में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी और पाइप लाइन विस्तार और अतिरिक्त कक्ष निर्माण का लगभग 85 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज कार्यक्रम के समस्त क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।
इस अवसर में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवव्रत नायक, जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य शिव शंकर वर्मा, जितेन्द चंद्राकार ,ग्राम पंचायत सरपंच द्रौपदी देवकुमार वर्मा, नंदनी पवन वर्मा, पुष्पेंद्र साहू सहित भारी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *