भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा मे गैस सिलेंडर डिलीवरी देने के दौरान हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल, गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले मौका देखते ही सूनी गली में गाड़ी रोककर भरी गैस सिलेंडर को खाली सिलेंडर में भरा किया जा रहा था। जिसकी भनक आसपास के लोगो को पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे आमजन ने इन चोरों को हेराफेरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया। ड्राइवर सिलेंडर से भरी वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जिसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने खाद्य विभाग के अधिकारी, व जिला खाद्य अधिकारी को दी जानकारी मिलने के कुछ घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। सिलेंडर से भरा वाहन लवारिस हालत में मोके पर खड़ा रहा
सिंलेंडर से गैस चोरी करते रेंगेहाथ पकड़ाया डिलीवरी बॉय लोगो को चकमा दे कर भागा

