भूपेश सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को कुचलने पर भाजपा किसान मोर्चा ने राज्यपाल के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
कार्यवाही नही होने पर प्रदेश स्तर पर किया जाएगा आंदोलन
रायपुर,26 अप्रैल 2022। भूपेश सरकार द्वारा नया रायपुर के किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक समाप्त करने हेतु किसानो के पंडाल को बुलडोजर के माध्यम से तोड़कर किसानों के साथ मारपीट करने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में जिलाधीश को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास एवं जिला अध्यक्ष गज्जू साहू के नेतृत्व में जिलाधीश रायपुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर घटना की न्यायायिक जांच की मांग की है। कार्यवाही ना होने पर किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर सड़क की लड़ाई हेतु बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, अनुराग पांडेय, विलास सुतार, रविन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष साहू, राजेश गुप्ता, गिरीश अवधिया, भाऊ सिंह ठाकुर , पुष्पराज केशरवानी, गोपेश्वर देवांगन, शुभम पांडेय, भूपेंद्र साहू, सुदेश देवांगन, चंदन राजपूत, राजू बिरनानी, अमन ताम्रकार, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

