06.04.2022
मो.सलीम को मिली आम आदमी पार्टी अल्पसख्यक प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष समीर खान ने सौपी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कारवा लगातार बढ़ रहा है,आज पार्टी में रायपुर जिले से प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी के प्रदेश सचिव व शक्ति नगर मस्जिद के मुतवल्ली मो. सलीम ने पिछले दिनों हि पार्टी में प्रवेश किया व तब से लगातार पार्टी के लिए प्रचार कर रहे है । आज अल्पसख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समीर खान ने उन्हे प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौपी ।
मो. सलीम के सचिव बनते हि समाज मे बेहद खुशी का माहौल देखने को मिला उनके जानने वालो का कहना है सलीम काफी समय से सामाजिक गतिविधियों मे बड़ चढ़ के हिस्सा लेते रहे है अब जब इन्हे आम आदमी पार्टी जैसी ईमानदार पार्टी मे जिम्मेदारी मिली है तो वे यहां भी बेहद मेहनत करेंगे व पार्टी को इससे बेहद फायदा होने वाला है ।
सलीम सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ जिले के प्रतिष्ठित चेहरे भी है,
मो. सलीम ने हुए कहा की आज तक मैंने सामाजिक सस्था पर रह कर प्रदेश मे सेवा की है,और अब मुझे देश सेवा हेतु एक और मौका आम आदमी पार्टी जैसी ईमानदार राजनैतिक पार्टी से जुड़ कर मिल गया है इस हेतु मैं उन सभी का धन्यवाद करता हु जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौपी है मै विश्वास दिलाना चाहता हु की अपने पूरे दम के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने मे कोई कसर नहीं छोडूंगा।
सलीम ने आगे बताया की आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल व उनके किये गये जानता के हित के कार्य उन्हे शुरु से हि प्रभावित किये है । छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा की लगातार अज़ीम खान को पार्टी के प्रति काम करते देखता था व जिस प्रकार वे ईमानदारी से पार्टी के काम मे निष्वार्थ लगे रहते है ये देख उनके मन मे भी पार्टी के प्रति काम करने का जज्बा जागा और वे अज़ीम खान के द्वारा पार्टी मे शामिल हो गये।

